अंजलि यादव,
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,
नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम आने के बाद पंजाब की जनता ने तय कर दिया है उनका मुख्यमंत्री कैसा हो. पंजाब और आम आदमी पार्टी के लिए 16 मार्च 2022, बुधवार का दिन बहुत अहम है। विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भगवंत मान ने आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ली। दिल्ली से अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता भी खटकर कलां पहुंचें। अभी केवल
Bhagwant Mann शपथ ली है। मंत्रीमंडल का गठन बाद में होगा। शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले पुरुषों 'बसंती' (पीली) पगड़ी और महिलाएं पीला 'दुपट्टा' (शॉल) में नजर आए।
आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। Bhagwant Mann ने धूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का 14 मार्च से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments